भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जीत पर मनाया जश्न

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जीत पर मनाया जश्न

कदवा पश्चिम बंगाल, पंडुचेरी तथा असम में एतिहासिक जीत पर कदवा प्रखंड क्षेत्र के सोनैली, कुम्हड़ी, चांदपुर, भर्री में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जीत की खुशी का इजहार किया है. कदवा विधानसभा क्षेत्र में कहीं रंग गुलाल उड़ाये जा रहे है तो कहीं मिठाईयां एक दूसरे को खिला कर खुशियां मनाई जा रहीं है. वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों की जीत है. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने साकार किया है. कदवा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह, विपिन बिहारी साह, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, मनोज कुमार मंडल, रमेश महतो, प्रमोद झा, अरुण कुमार सिंह, चांदपुर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश साह, सुमंत कुमार सिंह, जदयू नेता बिजय दास, ओम प्रकाश भगत, अंजार आलम सहित एनडीए के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे. जुलूस में उपस्थित नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की शानदार व ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व और भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >