कटिहार में मनसाही हाट चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, युवाओं को दिया संदेश

BJP Jhalmuri Program: मनसाही हाट चौक पर शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में उत्साह जताया. झालमुढी कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक जीत और संगठनात्मक ऊर्जा का प्रदर्शन किया.

BJP Jhalmuri Program: कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट. मनसाही हाट चौक पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शनिवार देर शाम झालमुढी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की सफलता और संगठन के विस्तार को लेकर उत्साह व्यक्त किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय युवा शामिल हुए.

झालमुढी के जरिए जताया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साधारण लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित करने और झालमुढी खाने की चर्चा ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है. इसी प्रतीकात्मक संदेश को लेकर मनसाही हाट चौक पर यह आयोजन किया गया. नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं और आम लोगों से जुड़ाव का माध्यम बताया.

युवाओं को जागरूक करने पर जोर

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि भाजपा लगातार युवाओं को नई सोच और तकनीकी जानकारी से जोड़ने का प्रयास कर रही है. आयोजन के माध्यम से युवाओं के बीच संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को पहुंचाने की पहल की गई. नेताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिल रही है.

भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष निरिमा देवी, बब्बन कुमार सिंह, दिलारचंद पासवान, विनोद कुमार उरांव और कई अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है. स्थानीय नेताओं ने आने वाले दिनों में और भी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही ताकि युवाओं और आम लोगों को सीधे जोड़ा जा सके.

Also Read: बिहार में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 54 DSP समेत 34 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >