कोढ़ा से तीसरी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने बिट्टू

कोढ़ा से तीसरी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने बिट्टू

– संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प कोढ़ा जदयू संगठनात्मक चुनाव में कोढ़ा प्रखंड से अभिषेक सिंह कुशवाहा उर्फ बिट्टू सिंह को लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. चैथरिया पीर चौक के समीप चुनाव में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उनके नाम का प्रस्ताव रखा. जिसका सभी ने समर्थन किया. निर्विरोध चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा गया. बिहार महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि बिट्टू सिंह के नेतृत्व में कोढ़ा प्रखंड में जदयू संगठन और अधिक सशक्त होगा. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जायेगा. बिहार महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है, जो उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह कुशवाहा उर्फ बिट्टू सिंह ने इसे पूरे जदयू परिवार की जीत बताते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा. सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता की सेवा की जायेगी. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जो संगठन की एकजुटता और अनुशासन का प्रमाण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >