बाइक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बाइक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटिहार नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को शनिवार की रात छापेमारी कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रौतारा थाना क्षेत्र के सादलपुर निवासी मीनारुल हक हाई स्कूल ट्रेनिंग में आये थे. इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गयी थी. उक्त मामले की जांच में पुलिस ने आरोपित को चिन्हित किया. इस मामले में अभियुक्त फरार था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करण कुमार पिता गंभीर पासवान ललियाही निवासी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >