कटिहार विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने राज्यव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत गुरुवार को कटिहार से की. अभियान के तहत पूरे बिहार में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. शहर के रोजितपुर क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम के साथ की गई. कार्यक्रम में बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष फैसल बाबर कटिहार पहुंचे और स्वयं पौधारोपण कर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया. इस अवसर पर कटिहार नगर निगम के डिप्टी मेयर मंजूर खान, संगठन के जिला अध्यक्ष नदीम अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. प्रदेश अध्यक्ष फैसल बाबर ने कहा कि बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है. संगठन पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना चाहता है. उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए अब समय आ गया है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवा वर्ग, पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले. महफूज हाशमी, कमर दानिश, रहमान अख्तर, चांद अंसारी, आबिद अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, खालीक अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
