Bihar News: बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, मवेशी चारा को लेकर हुआ था विवाद

Bihar News: कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र के कांटाकोश पंचायत में दो सगे भाइयों के बीच मवेशी चारा को लेकर विवाद हो गया. जो हिंसक झड़प में बदल गया, इस झड़प में बड़े भाई की पिटाई से छोटे की मौत हो गई.

Bihar News: कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र के कांटाकोश पंचायत में दो सगे भाइयों के बीच मवेशी चारा को लेकर विवाद हो गया. जो हिंसक झड़प में बदल गया, इस झड़प में बड़े भाई की पिटाई से छोटे की मौत हो गई. मृतक की पहचान अबू ताहिर के रूप में की गई है. घटना बाबूपुर गांव की बताई जा रही है.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम बड़े भाई मोहम्मद बदरुद्दीन के दरवाजे पर रखे मवेशी चारे को अबू ताहिर के बछड़े ने खा लिया. इसी मामूली बात पर दोनों भाइयों के बीच विवाद छिड़ा, जो तुरंत मारपीट में बदल गया.

आरोपी बड़ा भाई बदरुद्दीन का चल रहा इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे अबू ताहिर के सिर पर गंभीर चोट आई और बदरुद्दीन भी बुरी तरह से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी पहुंचाया, जहां अत्यधिक खून बहने के कारण अबू ताहिर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, बदरुद्दीन और अन्य घायलों का इलाज जारी है.

Also Read: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाने में लटका मिला शव, शराबी बेटे को पिता ने किया था पुलिस के हवाले

पुलिस ने क्या कहा?

घटना की जानकारी मिलने के बाद मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, एसआई गौतम कुमार और मोहम्मद सद्दाम अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा. पुलिस ने बड़े भाई बदरुद्दीन को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि बदरुद्दीन गंभीर रूप से घायल है और पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >