भमरेली मुखिया ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

भमरेली मुखिया ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत मनरेगा भवन गुरुवार को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्थानीय मुखिया विमला देवी ने प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र, डायरी कलम देकर सम्मानित किया है. स्थानीय मुखिया विमला देवी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. अवसर मिले तो छात्र-छात्राएं बेहतर मुकाम हासिल कर सकते है. वहीं छात्र अभिषेक कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अंकित कुमार, टिंकू कुमार, सजना कुमारी, सोनू कुमार, आदित्य कुमार, विश्वजीत कुमार, पुष्पलता कुमारी आदि सम्मान पाकर काफी खुश दिखे. इस अवसर पर उप प्रमुख सहेंद्र मंडल, समाज सेवी गिराकांत झा, पूर्व उप प्रमुख संतोष पोद्दार, जीवछ मंडल, विनोद मंडल, शिवनारायण केवट, श्याम कांत झा, आदिनाथ केवट, सुबोध पोद्दार, श्याम केवट, राजा रंजन साह, दीपक मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >