तीन दशक पुराना भैलागंज स्वास्थ्य केंद्र बना खंडहर : टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य, लोगों में आक्रोश

बलिया-बेलौन के भैलागंज स्वास्थ्य केंद्र का टेंडर होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जानें पूरी खबर।

बलिया-बेलौन (कटिहार) : मधाइपुर पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैलागंज के नये भवन का टेंडर होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. करीब 1 करोड़ 18 लाख 91 हजार 709 रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण संवेदक की लापरवाही के कारण अटका हुआ है.

मुखिया असरार अहमद ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी संवेदक द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि विभागीय अभियंता और संवेदक की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. अगर जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने की बात कही.

तीन दशक पुराना भवन हुआ खंडहर

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन दशक पहले बना अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है. स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसके कारण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को इलाज के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर बलिया-बेलौन जाना पड़ता है.

सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को होती है. ग्रामीणों का कहना है कि नये स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा होने और यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा. हजारों लोगों को नजदीक में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : रेलवे ने यात्री सुविधाओं से लेकर माल ढुलाई तक बनाया नया रिकॉर्ड, 14 जोड़ी नई ट्रेनें शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >