राष्ट्रीय पर्व की अनदेखी पर बीसीएम से 24 घंटे में जवाब तलब

राष्ट्रीय पर्व की अनदेखी पर बीसीएम से 24 घंटे में जवाब तलब

बारसोई गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही मान पीएचसी बारसोई के बीसीएम आर कुमार से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है, नोटिस से बीसीएम से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य थी. बीसीएम आर कुमार बिना सूचना के कार्यालय से गायब रहे.कर्तव्यहीनता के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व की अवहेलना की श्रेणी में आता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय पर्व के प्रति उदासीनता दंडनीय कृत्य है. इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि जारी किए जा रहे नोटिस का यदि संतोषजनक जवाब निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित मामले की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा व अनुशासन का स्पष्ट संदेश जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >