– अनुशासन, समर्पण व लक्ष्य के प्रति निष्ठा से ही मिलती है सफलता : एसडीओ बारसोई अनुमंडल कार्यालय बारसोई प्रतिभा व परिश्रम के सम्मान का बुधवार को साक्षी बना. जब मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की. इस अवसर पर बीडीओ चंदन प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद सहित कई अधिकारी, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जैसे ही छात्रों को मंच पर बुलाया गया. तालियों की गूंज ने पूरे सभागार को गौरव और उत्साह से भर दिया. यह दृश्य न केवल सम्मान का था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का भी संदेश दे रहा था. एसडीओ राजू कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्रों की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण जरूरी है. उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत है और उन्हें भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए. एसडीओ ने अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, त्याग और निरंतर प्रोत्साहन के बिना यह सफलता संभव नहीं होती.सम्मानित होने वाले छात्रों में मैट्रिक में यूएचएस बारसोई घाट के रोज आलम 469 अंक, यूएचएस फुआगांव के रोहित दास 463, कदमगाछी की सुहाना परवीन(457, बेलवाडांगी के शाहरुख 456, बिघोर हाट के साजिद अख्तर 454 सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे. इंटरमीडिएट विज्ञान एवं कला संकाय में भी शाहिक इमाम 429, प्रियंका कुमारी कर्मकार 420, सुषमा कुमारी 455, प्रिया कुमारी 444 सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. पूरे आयोजन ने शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया और विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा का संचार किया. सम्मानित होने वाले छात्रों में रहे शामिल यूएचएस बारसोई घाट से रोज आलम 469 अंक, यूएचएस फुआगांव रोहित दास 463, यूयूएमवी कदमगाछी सुहाना परवीन 457, यूएमवी बेलवाडांगी से शाहरुख 456, यूयूएमवी बिघोर हाट से साजिद अख्तर 454, यूएचएस लहगरिया से राजू कुमार यादव 452, एचएस सुधानी से साहिल रजा 452, यूयूएमवी ढट्टा से सोनालिका रॉय 449, यूयूएमवी बेलवा से फर्जुना खातून 444 अंक, यूयूएमवी ढट्टा से रिचा कुमारी 444, एचएस सुधानी से एंजिला खातून 444 अंक, इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के एचएस प्लस टू शाहिक इमाम 429 अंक, यूयूएमवी इमादपुर से प्रियंका कुमारी कर्मकार 420 अंक, यूयूएमवी बिघोर हाट से नुसरत बानू 412 अंक, यूएचएस ग्वालटोली से अयातुल्लाह 410 अंक, प्रोजेक्ट के एचएस से सुहाना परवीन 409, एचएस सुधानी से नीरज ठाकुर 405 अंक, एचएस सुधानी से दीपक कुमार यादव 403 अंक, यूयूएमवी नलसर से शमा आज़मी 399 अंक, एचएस आबादपुर से निदा आफरीन 394, यूएचएस लहगरिया से सादिया परवीन 394, यूएचएस मालापाड़ा से धोनी 393, इंटरमीडिएट कला संकाय के यूएमवी बेलवाडांगी से सुषमा कुमारी 455 अंक, एचएस सुधानी से प्रिया कुमारी 444 अंक, यूएचएस आबादपुर से देव दास 434, यूएचएस आबादपुर से आलिया नूर 433, यूयूएमवी नलसर से तमन्ना प्रवीण 430, एचएस 2 मेहक प्रवीण 425 अंक, एचएस सुधानी से रुखसार खातून 418 अंक, यूयूएमवी ईमादपुर से सना नाज 416 अंक, यूयूएमवी नलसर से तजकिरा यासमीन 415 अंक, यूयूएमवी कदमगाछी से शना प्रवीण 410 अंक, यूएचएस मालापाड़ा से सोनाली 407, यूएचएस फुआगांव से जगत मालाकार 404, यूएचएस ग्वालटोली से शाहिस्ता खातून 404 अंक शामिल हैं.
मेहनत की मिसाल बने बारसोई के टॉपर्स, एसडीओ ने मेडल देकर बढ़ाया हौसला
मेहनत की मिसाल बने बारसोई के टॉपर्स, एसडीओ ने मेडल देकर बढ़ाया हौसला
