आचार संहिता लगते ही हटाये गये बैनर-पोस्टर

प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी ने भ्रमण कर गांव व चौक-चौराहों पर चिपकाये गये विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर उतारे गये.

प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी ने भ्रमण कर गांव व चौक-चौराहों पर चिपकाये गये विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर उतारे गये. अधिकारियों ने बताया कि प्राणपुर एवं रोशना थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने विभिन्न तरह का प्रलोभन वाली प्राणपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में बैनर पोस्टर चिपकाया था. जिसको लेकर अधिसूचना जारी होते ही प्राणपुर प्रखंड के सभी प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर बैनर-पोस्टर उतारा गया. इस मौके पर प्राणपुर प्रखंड के सभी प्रशासनिक अधिकारी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >