अपशिष्ट कचरा प्रबंधन के क्रियान्वयन व जन जागरूकता को लेकर ग्राम सभा का आयोजन हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में सोमवार को मुखिया रानी देवी की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन व ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. उपस्थित स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता पर्यवेक्षक जनप्रतिनिधि व पंचायत कर्मियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 नियमों के लक्ष्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी. मौके पर मुखिया रानी देवी व पंचायत कार्यपालक सहायक भारत कुमार मंडल ने बताया कि विभागीय निर्देश पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन व ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता को लेकर ग्राम सभा आयोजित किए गए हैं. ग्राम सभा में कचरे का पृथक्करण गीला व सूखा कचरा, खुले में कचरा फेंकने या प्लास्टिक जलने पर रोक लगाना, घर घर कचरा उठाव सहित बिंदु पर चर्चा की गई. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. मौके पर स्वच्छता कर्मियों की समस्या को सुना गया. साथ ही उनके द्वारा बताए गए बिंदुओं पर भी विचार विमर्श की गई. कचरा उठाव सामग्री की वर्तमान स्थिति, डब्लूपीओ सेंटर के संचालन सहित कई बिंदुओं पर मौजूद ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा की गई. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, पर्यवेक्षक व पंचायत कर्मी आदि मौजूद रहे.
खुले में कचरा फेंकने व प्लास्टिक जलने पर लगे रोक
खुले में कचरा फेंकने व प्लास्टिक जलने पर लगे रोक
