प्रभात इंपैक्ट: कुरेठा स्टेशन पर बांस की सीढ़ी हटाई गयी

प्रभात इंपैक्ट: कुरेठा स्टेशन पर बांस की सीढ़ी हटाई गयी

– 5 नंबर प्लेटफॉर्म पर ओवरब्रिज सीढ़ी बनाने की मांग तेज मनसाही कटिहार-कुमेदपुर रेलखंड पर डबल लाइन निर्माण के बीच कुरेठा रेलवे स्टेशन पर 5 नंबर प्लेटफॉर्म पार करने की समस्या को लेकर छपी खबर का असर हुआ है रेलवे के वरीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बांस की लगाई गई अस्थायी सीढ़ी को हटवा दिया है. अब ग्रामीण और जनप्रतिनिधि 5 नंबर प्लेटफॉर्म पर स्थायी सीढ़ी निर्माण की मांग को लेकर रेल मंडल और महाप्रबंधक से फिर गुहार लगा रहे हैं. ठेकेदार ने लगाई थी बांस की सीढ़ी, हटाने का आदेश एनएफ रेलवे कटिहार मंडल द्वारा कटिहार-कुमेदपुर रेलखंड पर डबल लाइन का निर्माण और कुरेठा स्टेशन का भव्य निर्माण कराया गया है. स्टेशन के 1 और 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर ओवरब्रिज सीढ़ी बनाई गई है. लेकिन 2 नंबर प्लेटफॉर्म से दक्षिण की ओर 5 नंबर लाइन पार करने के लिए यात्रियों को कोई सुविधा नहीं दी गई. ठेकेदार ने दक्षिण की ओर 5 नंबर प्लेटफॉर्म होकर जाने के लिए बांस की सीढ़ी लगा दी थी. ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर रेल प्रबंधक कटिहार और महाप्रबंधक से 5 नंबर प्लेटफॉर्म की ओर सीढ़ी बनाने की मांग की थी. बांस की सीढ़ी से चढ़ने-उतरने में हो रही परेशानी का मुद्दा प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था. खबर छपने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारियों ने तुरंत बांस की सीढ़ी हटाने का आदेश दिया. पांच फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से कूद रहे यात्री, हादसे का खतरा सीढ़ी हटाने के बावजूद समस्या जस की तस है. हफलागंज की ओर जाने वाले रेल यात्री और आम लोग मुख्य रास्ते या सीढ़ी के अभाव में 5 नंबर ट्रैक होकर जमीन से करीब 5 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से कूदकर चढ़-उतर रहे हैं. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. जनप्रतिनिधियों ने फिर सौंपा आवेदन लोगों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी अनूप लाल ऋषि, कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, गणेश चौधरी, पंसस फुलेश्वर उरांव, वार्ड सदस्य मनोज उरांव, विनोद पंडित, त्रेता कुमारी, रवि कुमार मिर्धा आदि ने रेलवे के वरीय पदाधिकारियों से 5 नंबर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने-उतरने के लिए स्थायी सीढ़ी निर्माण की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि कटिहार से कुमेदपुर की ओर जाने वाली रेलखंड की दिशा पूरब-पश्चिम है. 5 नंबर लाइन पार करने की सुविधा नहीं होने से यात्रियों और आम लोगों को रोज जान जोखिम में डालनी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >