बायसी विधानसभा प्रभारी ने एसडीओ का किया स्वागत

बायसी विधानसभा प्रभारी ने एसडीओ का किया स्वागत

कदवा नव पदस्थापित बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार का जदयू जिला महासचिव सह बायसी विधानसभा प्रभारी अंजार आलम ने शिष्टाचार मुलाकात कर गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से किया. तत्पश्चात जदयू नेता अंजार आलम ने अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मजबूती से चर्चा भी किया. इस चर्चा के बाद अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने जदयू नेता अंजार आलम को बिजली की बेहतर सुविधा दिलाने को लेकर आश्वासन देते हुए कहा कि बिजली की समस्या पर खास ध्यान रखते हुए लोगों को बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने का पूरा प्रयास किया जायेगा. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ भी जनता से रूबरू होकर आमलोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर जदयू नेता अंजार आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष विजय दास, बारसोई जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम सहित जदयू नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >