सीमांचल क्षेत्र के राज्य सलाहकार समिति सदस्य बनाये गये बबलू सोरेन

सीमांचल क्षेत्र के राज्य सलाहकार समिति सदस्य बनाये गये बबलू सोरेन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा पंचायत के मुखिया बबलू सोरेन को जन स्वराज पार्टी ने सीमांचल क्षेत्र का राज्य सलाहकार समिति सदस्य पद पर नियुक्त किया है. इस मौके पर जन स्वराज पार्टी के मनसाही सहित पूरे जिले के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इस अवसर पर बबलू सोरेन ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने हमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. जनसुराज संगठन को मजबूत बनाने व जन सुराज से जुड़े सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलूंगा. इस दौरान उपस्थित जनसुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. ज्ञात हो कि जनसुराज ने बबलू सोरेन को मनिहारी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था. जन सुराज ने कटिहार जिले के आंबेडकर मंच के अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया है. इस अवसर पर स्थानीय जनसुराज कार्यकर्ताओं ने बबलू सोरेन को फूलमाला पहनकर स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >