उर्वरक के संतुलित उपयोग व पोषक तत्व प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उर्वरक के संतुलित उपयोग व पोषक तत्व प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

– मिट्टी जांच को लेकर लाभों से किसानों को कराया अवगत कटिहार कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार में बुधवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग व एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने मिट्टी की जांच विषय पर किसानों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन से पहले किसान कृषि विज्ञान केंद्र में अवस्थित मृदा जांच प्रयोगशाला में अपने खेत के मिट्टी का नमूना लाकर जांच करा दी गयी. अनुशंसा के आलोक में उर्वरक का प्रयोग करें. कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने हरी खाद, जीवाणु उर्वरक के रूप में एजॉटोबैक्टर, फास्फेट घोलक जीवाणु के विषय पर जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील सिंह ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग व नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के प्रयोग विषय पर किसानों को जानकारी दी. इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आए 40 किसानों ने सहभागिता दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >