बाल विवाह को रोकने लिए चलाया जागरूकता अभियान

बाल विवाह को रोकने लिए चलाया जागरूकता अभियान

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत, साहेबनगर पंचायत भवन व फुलहरा के माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में महिला एवं बाल विकास निगम की पहल पर बाल संरक्षण इकाई, बाल विवाह कानून, बाल विवाह, श्रम कानून, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, महिलाओं के अधिकार एवं महिला शिक्षा पर जिला से आए डब्लूसीडीसी के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के बच्चे व स्थानीय जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी के सेविका सहित अन्य ने इस अभियान में भाग लिया. लोगों से खुलकर चर्चा की. जिला मिशन समन्वयक मनीष कुमार, केंद्र प्रशासक प्रभा कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह न विभिन्न तरह की जानकारी उपलब्ध करायी. विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि समाज सेवी प्रमोद कुमार रजक आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >