सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति गीतों पर खूब झूमे श्रोता

सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति गीतों पर खूब झूमे श्रोता

मनसाही कुरेठा पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मटियारी गांव में चैती नवरात्र पर हर साल की तरह इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ एवं दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कुरेठा के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया. श्रीश्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मटियारी सह मंदिर के सेवक राम प्रकाश साह ने बताया कि चैती नवरात्रा के प्रथम दिन मंदिर में कलश स्थापना की गई. आचार्य धर्मवीर गोस्वामी एवं अक्षय गोस्वामी के द्वारा पूजा पाठ किया. सप्तमी को मंदिर परिसर में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ की गई. पहली बार चैती दुर्गापूजा में कदवा के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमेटी के सदस्यों ने जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव, पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, पंसस फुलेश्वर उरांव, जिप प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, भाजपा महिला प्रखंड अध्यक्ष निरमा देवी, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार उरांव, रतन परिहार एवं पत्रकार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर दुर्गा पूजा सह दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा के साथ दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले चैती दुर्गा पूजा साल में एक बार होता हैं. जिप प्रतिनिधि ने कहा कि सभी लोगों को बढ़-चढ़कर पूजा पाठ में हिस्सा लेना चाहिए और हो हंगामा नहीं करना हैं. पंसस ने आम लोगों से अपील की आपके गांव में पूजा पाठ हो रहा हैं. शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले. पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि पूरे गांव वाले के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया हैं. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनसाही थाना के एसआई रामाधार यादव मेला परिसर का जायजा लेते दिखे. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मटियारी के मेला कमेटी के अध्यक्ष हरिहर साह, कोषाध्यक्ष किशन साह, सदस्य कपिल देव साह, टुनटुन मंडल, छोटू कुमार गोस्वामी, गुड्डू मंडल, अनूपलाल ऋषि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >