– पचहतर प्रतिशत उपस्थति पर भी नये प्राचार्य ने डाला प्रकाश कटिहार कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में तीसरे प्राचार्य के रूप में डॉ इम्तियाज अहमद गुरुवार को कॉलेज के सचिव शाहनवाज जफर की उपस्थिति में योगदान लिया. पूर्व प्राचार्य डॉ बहारूद्दीन की विदाई के बाद प्राचार्य का पद खाली चल रहा था. महाविद्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्हें डीएस कॉलेज बीएड विभाग के एचओडी, शिक्षक समेत कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. उन्होंने बताया कि काॅलेज में पठन पाठन को महत्व देते हुए छात्र छात्राओं को प्रतिदिन कॉलेज पहुंचने की अपील की. बताया कि कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में नामांकित प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधा मिल सके इस पर भी ध्यान दिया जायेगा. साथ ही पचहतर प्रतिशत उपस्थिति पर भी उन्होंने फोकस डाला. बताया कि जिन छात्र छात्राओं का पचहतर प्रतिशत उपस्थति नहीं होगी उनलोगों को परीक्षा से वंचित रखा जायेगा. इस अवसर पर कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी अमजद इमान, डीएस कॉलेज के बीएड विभाग के एचओडी डॉ मो अजिजुल इस्लाम, अनिल प्रजापति, डॉ प्रमोद कुमार प्रवीण, रवि कुमार बिल्टू, अमित कुमार, महफूज आलम, डॉ कासिम अहमद, कुमार रतनदीप, केदार सिंह, मनोज कुमार मनोहर, रोहित ठाकुर परवेज आलम, किरण श्रीवास्तव, वंदना कुमारी समस्त शिक्षक छात्र छात्रा उपस्थित थे.
केटीटीसी में नामांकित प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधा के प्रति रहेगा ध्यान
केटीटीसी में नामांकित प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधा के प्रति रहेगा ध्यान
