दूध वाहन से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

दूध वाहन से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

फलका फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित विद्यालय के समीप स्टेट हाईवे 77 पर गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही दूध वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फलका पुलिस मौके पर पहुंची व घायल युवक को इलाज के लिए फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पोठिया निवासी मिंटू कुमार यादव 26 वर्ष अपनी बाइक से फलका की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूध वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दूध वाहन को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने बताया कि घायल युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >