बैंक कर्मी से छिनतई का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

एसबीआइ के बैंक कर्मी से दो नकाबपोश ने हथियार का भय दिखा कर छिनतई करने का प्रयास किया है.

कुरसेला. थाना क्षेत्र के देवीपुर बल्थी महेशपुर ग्रामीण सड़क पर चिमनी भट्ठा के समीप मंगलवार की शाम एसबीआइ के बैंक कर्मी से दो नकाबपोश ने हथियार का भय दिखा कर छिनतई करने का प्रयास किया है. बैक कर्मी नकाबपोश को झटका देकर आगे निकल गये. नकाबपोश बैंक कर्मी को डटता देख कर अपराधी विपरीत दिशा में भाग निकला. जानकारी अनुसार बैंक कर्मी अभिषेक कुमार समेली स्थित एसबीआई के बैंक शाखा से कार्य समाप्त कर बल्थी महेशपुर घर लौट रहे थे. इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश ने पीछा कर छिनतई करने का असफल प्रयास किया. घटित वाकये की जानकारी बैंक कर्मी ने पुलिस को दिया है. बल्थी महेशपुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह समेली के एसबीआई शाखा में कैशियर के पद पर पदस्थापित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >