Attack On Police: कटिहार में थाने पर हमला मामले में भाजपा नेता के घर छापेमारी, पुलिस ने मां को हिरासत में लिया

Attack On Police: कटिहार जिले के डंडखोरा थाने पर हुए हमला मामले में अब पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. बता दें कि, इस मामले में भाजपा नेता के घर पर छापेमारी की है. साथ ही उनकी मां को भी हिरासत में ले लिया है.

Attack On Police: कटिहार जिले में डंडखोरा थाने पर रायपुर गांव के लोगों ने शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए हमला बोल दिया था. करीब 100 से भी ज्यादा संख्या में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने थाने में जमकर उत्पात मचाया. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और थाने में मौजूद कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. ऐसे में अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है.

भाजपा नेता के घर पर छापेमारी

दरअसल, इस घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और थाना पर हमला करने वाले सभी उपद्रवियों की खोजबीन में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, कई थानों की पुलिस नवादा गांव पहुंची और छापेमारी के दौरान रायपुर पंचायत के मुखिया सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार के घर पहुंची. दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि, पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की. स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई है.

बीजेपी नेता की मां को हिरासत में लिया

इस घटना को लेकर बड़ा अपडेट यह भी सामने आया है कि, पुलिस ने नवादा गांव के मुखिया आलोक कुमार की मां को हिरासत में ले लिया है. इतना ही नहीं, इसके अलावा पूर्व मुखिया संजीव चौहान के परिजनों ने भी पुलिस पर छापेमारी के दौरान मारपीट में घर के सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया. मामले में बताया जा रहा है कि, पुलिस को इस बात का अनुमान है कि, थाना पर हमला करने वालों को उकसाने में स्थानीय मुखिया की भूमिका रही है. खैर, इस पूरी घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. देखना होगा कि, पुलिस क्या कुछ एक्शन लेती है.

शनिवार को क्या कुछ घटना हुई ?

कल हुई घटना का जिक्र किया जाए तो, डंडखोरा थाने की पुलिस ने रायपुर गांव के एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया था. जिसकी सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली, तो वे सभी गांव वाले लाठी-डंडे लेकर थाने पहुंचे और हमला बोल दिया. लोगों का आरोप था कि, पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर रही है. इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिती पर काबू पाया. इस बीच ताबड़तोड़ एक्शन भी शुरू हो गया है.

Also Read: Patna news: पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी, दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ेhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/patna-news-bombing-in-patna-university-two-hostel-students-clash

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >