अलौकिक सत्याग्रह का समापन, विस्थापित परिवारों को जमीन दिलाने का मिला आश्वासन

विस्थापित परिवारों को जमीन मुहैया कराने सहित अन्य मांगों को लेकर इंदिरा पार्क समाहरणालय के सामने चल रहा अलौकिक सत्याग्रह मंगलवार को सातवें दिन समाप्त हो गया.

कटिहार. विस्थापित परिवारों को जमीन मुहैया कराने सहित अन्य मांगों को लेकर इंदिरा पार्क समाहरणालय के सामने चल रहा अलौकिक सत्याग्रह मंगलवार को सातवें दिन समाप्त हो गया. यह सत्याग्रह राम जानकी धाम के बैनर तले संस्थापक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में चल रहा था. जिला प्रशासन की ओर से विस्थापित परिवारों को जल्द जमीन उपलब्ध कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद राजेश गुरनानी ने अपना अनिश्चितकालीन सत्याग्रह तोड़ दिया. मौके पर मौजूद डीसीएलआर और अंचल पदाधिकारी ने उन्हें जूस पिलाकर औपचारिक रूप से सत्याग्रह का समापन कराया. इस अवसर पर राजेश गुरनानी ने कहा कि जिला प्रशासन ने विस्थापित परिवारों की मांगों पर गंभीरता दिखायी है, और सभी कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू की जा सके. उन्होंने इसे संघर्ष की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह आंदोलन केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर परिणाम लाने वाला होगा. उन्होंने प्रण लिया कि कि जब तक कटाव पीड़ित मां जानकियों के लिए भूमि की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक राम जानकी धाम का भूमि पूजन नहीं किया जाएगा. दो अक्टूबर को निर्धारित भूमि पूजन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, गुरनानी ने कहा की जीती-जागती मां जानकियों को जमीन मिल जाने के बाद ही मां जानकी धाम का भूमि पूजन भव्य तरीके से किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >