विस चुनाव: डीएम ने इंफोर्समेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

विस चुनाव: डीएम ने इंफोर्समेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कटिहार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बुधवार को जिलान्तर्गत विभिन्न इंफोर्समेंट एजेंसी के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी स्टेट गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स, सेंट्रल गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स, आयकर, उत्पाद एवं मद्य निषेध, पुलिस, डाक विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग तथा रेलवे उपस्थित हुए. डीएम ने बताया कि सभी नोडल पदाधिकारी को ईएसएमएस शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करनी है तथा फलाफल से अवगत कराना है. सभी एजेंसी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में कार्य करेंगें तथा आपस में समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगें. भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में सभी प्रवर्तन एजेंसी किये जा रहे कार्यों का दैनिक प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >