प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के सीएचसी प्राणपुर में आशा कार्यकर्ता ने प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. सीएचसी प्राणपुर में दर्जनों आशाकार्यकर्ता ने बताया कि बीते आठ माह का प्रोत्साहन राशि का भुगतान अविलंब करने, आशा कार्यकर्ता का कार्यकाल साठ वर्ष से बढ़ाकर पैंसठ वर्ष करने, सेवानिवृत्त होने पर प्रोत्साहन के रूप में विशेष पैकेज दिया जाय तथा आशा व फसलेटर कार्यकर्ता को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देने की मांग बिहार सरकार से किया. फसलेटर अनिता देवी, भवानी साह, आशा कार्यकर्ता माया देवी, रुमेला बीबी, लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.
आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
