शराब पीकर हंगामा करते हुए किया गिरफ्तार

हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के रामपुर कोशपाली आदिवासी टोला का मामला

हसनगंज. थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के रामपुर कोशपाली आदिवासी टोला में शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रामपुर कोशपाली आदिवासी टोला में सूरज उरांव पिता बिनोद उरांव साकिन रामपुर कोशपाली आदिवासी टोला शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही एसआइ धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे व उक्त व्यक्ति को हंगामा करते पकड़ा. पुलिस ने गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त शराबी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >