पीजी में नामांकन से वंचित आवेदन को दो दिन का मिला समय

पीजी में नामांकन से वंचित आवेदन को दो दिन का मिला समय

-16 से 17 के बीच होगा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में गलती सुधार कटिहार पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए जो छात्र-छात्राएं अप्लाई नहीं कर पाये हैं. उनके लिए विवि स्तर से दो दिन का अंतिम रूप से अवसर दिया गया है. पूर्णिया विवि के छात्र कल्याण पदाधिकारी एके वर्मा ने कुलपति पूर्णिया विवि के आदेश पर 10 नवम्बर को एक पत्र जारी कर बताया है. जारी पत्र में बताया गया है कि पीजी सत्र 2025-27 में आवेदन सुधार व नया आवेदन को लेकर अंतिम अवसर दिया है. पीजी सत्र 2025-27 में प्रथम मेधा सूची के आधार पर 4 से 9 नवम्बर तक पूर्णिया विवि के पीजी विभाग में सम्पन्न कराया गया है. प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन तिथि को अंतिम रूप से 15 नवम्बर तक विस्तारित किया है. जिन आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती हो गयी थी वे अपने लॉगिन आईडी से 16 से 17 नवम्बर के बीच सुधार कर सकते हैं. आवेदक अभी तक पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये हैं. उन्हें भी 16 से 17 तक नया आवेदन करने का अवसर अंतिम रूप से दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >