उपमुखिया व वार्ड सदस्यों ने कार्य में अनियमितता को ले सौंपा आवेदन, जांच की मांग

प्रखंड में उप मुखिया सहित कई वार्ड सदस्यों ने मुखिया के विरुद्ध आवेदन देकर बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है.

कदवा. प्रखंड में उप मुखिया सहित कई वार्ड सदस्यों ने मुखिया के विरुद्ध आवेदन देकर बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है. प्रखंड क्षेत्र के धपरसिया पंचायत में मुखिया ने संचालित कई योजना में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ उप मुखिया मुंतजिर आलम सहित कई वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शिद अंसारी को लिखित आवेदन देकर पंचायत के मुखिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आवेदन में बताया है कि धपरसिया पंचायत के षष्ठम राज्य वित्त आयोग से निर्मित सड़क वार्ड संख्या 13 में पीसीसी सड़क से मदरसा तक पक्की करण कार्य में सड़क में पूर्व से ईंट सोलिंग था. उसी पुराने ईंट सोलिंग सड़क पर मुखिया एवं पंचायत सचिव ने फर्जीवाड़ा कर मिट्टी, ईंट सोलिंग व पीसीसी का एस्टीमेट बनवाकर 100 फीट केवल ढलाई की. शेष 90 फीट में लगे पुराने ईंट को उखाड़ कर बेच दिया. एक तो योजना का प्राक्कलन बनाने में घोटाला किया गया, साथ ही 90 फीट पुरानी ईंट भी बेच कर मुखिया, पंचायत सचिव व अन्य कर्मियों ने फर्जीवाड़ा कर अपनी जेब गरम कर ली. 15वीं षष्ठम व पंचम वित्त आयोग से धपरसिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या छह में अली हसन के घर से पीडब्ल्यूडी सड़क तक मरम्मत कार्य में पट ईंट सोलिंग कर पीसीसी ढलाई की गयी है. जिस योजना में लाखों रुपये की लूट की गयी है. षष्ठम राज्य वित्त आयोग से वार्ड संख्या सात में नूरानी मस्जिद से मतलीब के घर तक सड़क में मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग व ढलाई कार्य किया गया है. जिस कार्य में काफी अनियमितता बरती गयी है. जो सड़क अब टूट कर खंडित होने लगा है. पंचम राज्य वित्त आयोग से वार्ड संख्या नौ में प्रधानमंत्री सड़क से फैयाज के घर तक सड़क में मिट्टी, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य किया गया है. जिसमें पट सोलिंग कर ढलाई किया गया है. जिस योजना में लाखों रुपये का घोटाला किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शिद अंसारी ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >