जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ

जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह में नामांकन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा जेएनवीएसटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. जिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 जून से 29 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जायेगी. विद्यालय प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि आवेदन केवल कटिहार जिले के मूल निवासी छात्रों के लिए मान्य होगा. आवेदन वही छात्र कर सकते हैं जो सत्र 2025-26 में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो. इसके अलावा, छात्र की जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >