होली का त्यौहर शांति पूर्वक मनाने की अपील

होली का त्यौहर शांति पूर्वक मनाने की अपील

अमदाबाद अमदाबाद थाना प्रांगण में शनिवार को थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में होली व ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक हुयी. बीडीओ रणवीर कुमार, सीओ स्नेहा कुमारी, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, उपमुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. पदाधिकारीयों ने लोगों से कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है. साथ ही चार मार्च को होली भी है. आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रभु मनाने की अपील की. बिना अनुमति के किसी पर रंग नहीं डालना है. एक दूसरे की भावना का ख्याल करना है. लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ दोनों पर्व को मनाने का आश्वासन दिया. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती रहेगी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. साथ ही हुडदंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पर्व के दौरान ट्रिपल लोड बाइक सवार पर भी कार्रवाई की जायेगी. मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने रंगों का त्योहार होली एवं रमजान पर्व ईद उल फितर शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई रंजीत कुमार, एसआई इन्द्रमणि महतो, एसआई अखिलेश बैठा, पीएसआई जैकी कुमार, मुखिया तारिक अनवर, मुखिया प्रतिनिधि एजाबुल हक, सरपंच सजीम, वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, समाज सेवी शेख अतिक, सद्दाम, गुलाब, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि टोमी पाल, संजीव साह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >