प्राणपुर रौशना थाना क्षेत्र में 6 सितंबर की रात्रि तकरीबन 11:45 पर रोशना गांव के शादी घर जाने के क्रम में अज्ञात आधा दर्जन अपराधियों ने केशवपुर रोशना मुख्य सड़क के जगन्नाथ उपाध्याय एजेंसी के समीप अपाची बाइक छिनतई कर फरार हो गया. मामले में पीड़ित ने रौशना थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है. पीड़ित सूरज कुमार पिता गोलू सिंह, केशवपुर निवासी ने बताया कि रोशना गांव के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव के दोस्त सूरज सिंह के साथ रात्रि 11:45 पर जा रहे थे. इसी क्रम में केशवपुर रोशना मुख्य सड़क के जगन्नाथ उपाध्याय एजेंसी के समीप अज्ञात आधा दर्जन अपराधियों के द्वारा पिस्तौल सटाकर मेरा अपाची बाइक छीनतई कर लिया गया. जिसको लेकर रोशना थाना में आवेदन देते हुए अपाची बाइक बरामद कराने की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
