फलका फलका में सिक्सर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया.10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार मिश्रा, अंचल अधिकारी सौमी पोद्दार, मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन गुप्ता, समाज सेवी अनिल पासवान ने फीता काटकर की. क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बीडीओ ने बैटिंग कर एवं सीओ ने बोलिंग कर की. उद्घाटन उपरांत बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने कहा, क्रिकेट खेल हमें अनुसाशन सिखाता है. खेल स्वास्थ के दृष्टिकोन से भी बेहतर है. खिलाड़ियों को चाहिए कि खेल को खेल की भावना से खेलें तथा अच्छा खेल खेलकर अपने गांव व अपने जिला का नाम रौशन करें. सीओ सौमी पोद्दार ने कहा कि खेल में जीत हार तो होता ही है. दोनों टीम चाहते हैं कि जीतें मगर कोई एक जीतता है जो आज हारता है वह कल जीतता भी है. बेहतर खेलने का प्रयास करना चाहिए. आयोजक कमेटी के अंसार राज ने बताया कि आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट 10 दिवसीय है. 16 टीम शामिल होंगे. प्रथम दिन क्रिकेट टूर्नामेंट फलका बनाम कुरसेला के बीच हुआ. फलका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल आउट होकर 77 रन बनाया. कुरसेला के टीम को 78 रन का लक्ष्य मिला और टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन बना दिये और जीत का सेहरा अपने सर बांधने में कामयाब रहे. क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में रागिब गनी, कैसर राजा, अंकित कुमार, मुनाजिर, तौफिक, शाहनवाज, अकबर, सेवानिवृत शिक्षक में रियाजुद्दीन सराहनीय भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
