कदवा विधानसभा 64 से विधायक के लिए अपनी उम्मीदवारी अंजार आलम ने की पेश

कदवा विधानसभा 64 से विधायक के लिए अपनी उम्मीदवारी अंजार आलम ने की पेश

कदवा कदवा प्रखंड के धपरसिया पंचायत के नरगद्दा निवासी जदयू जिला सचिव अंजार आलम ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष को कदवा विधानसभा 64 से विधायक के लिए अपनी उम्मीदवारी लिखित रूप में पेश की. 20 वर्षों से अंजार आलम कदवा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विभिन्न पदों पंचायत अध्यक्ष, जिला महासचिव किसान प्रकोष्ठ, जदयू कदवा प्रखंड कार्यकारणी सदस्य, बीस सूत्री सदस्य, जिला महासचिव के रूप में सक्रिय रहे हैं. ये बहुत ही लोकप्रिय नेता है. क्षेत्र की जनता अंजार के सुख-दुख में हमेशा साथ देते हैं. आलम ने लिखित पत्र में कहा है कि कदवा प्रखंड मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है ऐसी स्थिति में अगर आसन्न विधानसभा चुनाव में मुझे कदवा विधानसभा के उम्मीदवार के रूप में पार्टी सेवा करने का मौका देती है तो मुझे विश्वास है कि मुझे शत प्रतिशत सफलता अवश्य मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >