– वार्ड नम्बर 17 के लोगों ने नगर आयुक्त से मिलकर कार्य रोकवाने की रखी मांग कटिहार कटिहार नगर निगम में समस्याओं के प्रति नगर आयुक्त तत्पर हैं. वार्डवासियों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का आदेश ही नहीं दिया जाता बल्कि उसको अंजाम देकर ही छोडा जाता है. कुछ इसी तरह का एक मामला ड्राइवर टोला वार्ड नम्बर 17 की आया है. जहां वार्ड के लोगों में रंजन चौहान, संजय पासवान, अमित पासवान, सुजीत पासवान, किशोर साह समेत अन्य ने नगर आयुक्त संतोष कुमार से मिलकर अपने पीड़ा को सुनायी. समस्या को लेकर उनलोगों ने अवगत कराया कि ड्राइवर टोला वार्ड नम्बर सतरह में बिना नाला की सफाई व अतिक्रमण के बीच नये सिरे से नाला व सड़क का निर्माण किया जा रहा है. उनलोगों ने अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली करवाकर व नाला सफाई के बाद कार्य शुरू करवाने की मांग की. शिकायत कर्ता पक्ष ने बताया कि इसको लेकर पूर्व में उन्हें एक मांगपत्र दिये थे. इसके बाद भी बिना कार्रवाई के ही संवेदक द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है. उनलोगों ने बताया कि जब तक नाला की सफाई नहीं हो जाती है. नये सिरे से नाला व सड़क निर्माण् के बाद भी उनलोगों की समस्या जस की तस रह जायेगी. वषों से नाला सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में ही उनलोगों के घरों में कीचड़ व गंदा पानी प्रवेश कर जाता है. वार्ड के लोगों को काफी कठिनाई होती है. वार्ड के लोगों की समस्या को सुनकर निगम के कनीय अभियंता अजय सिंह ने इससे निजात दिलाने का आदेश दिया. कार्य कर रहे संवेदक को जब तक मामले का शॉटआउट नहीं हो जाता है तब कार्य बंद करने को कहा. इतना ही नहीं नाला सफाई को लेकर निगम के सफाई कर्मचारियों व पदाधिकारी को मंगलवार को हर हाल में सफाई करने का आदेश दिया.नगर आयुक्त के तत्काल आदेश के बाद वार्ड के लोगों में खुशी देखने लायक थीं,
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
