आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला बर्तन सेट

आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला बर्तन सेट

– बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में होगी सुविधा आजमनगर महिला एवं बाल विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर पोषण एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इसी कड़ी में आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन सेट उपलब्ध कराया गया. जिसका वितरण सेविकाओं के बीच किया गया. इस पहल से केंद्रों पर बच्चों को पौष्टिक आहार परोसने में सुविधा होगी और साफ-सफाई के साथ भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा. जानकारी देते हुए आजमनगर आईसीडीएस कार्यालय के सांख्यिकी सहायक तनिष्क कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 355 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन सेट विभाग की ओर से प्राप्त हुआ है. इन सभी बर्तन सेटों का वितरण संबंधित केंद्रों की सेविकाओं के बीच किया जा रहा है. ताकि बच्चों के लिए संचालित पोषण योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नौनिहाल बच्चों को पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रारंभिक शिक्षा का बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाए नए बर्तन मिलने से भोजन वितरण व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी तथा बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पोषण युक्त भोजन दिया जा सकेगा. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कई केंद्रों पर पुराने बर्तन खराब हो चुके थे. जिससे बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और परोसने में परेशानी होती थी. नए बर्तन मिलने से कार्य में आसानी होगी और बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से की जा सकेगी. बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों को पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. ऐसे में बुनियादी संसाधनों की उपलब्धता योजनाओं के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >