फलका. मोदी सरकार के 11 वर्ष विकास कार्य पूरा होने पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू कटिहार दौरे के दौरान मंगलवार को फलका प्रखंड में तीन बार आये. सुबह करीब 9 बजे फलका प्रखंड भंगहा गांव स्थित वर्षों पुरानी काली मंदिर पहुंच कर मंत्री ने पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर समिति व स्थानीय मुखिया प्रति पटेल व पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल द्वारा शॉल देकर उनका स्वागत किया गया. मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने भंगहा काली मंदिर की भव्यता की प्रशंसा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के सभी पौराणिक मंदिर के ख्याति के अनुरूप पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है. बहुत जल्द राज्य के सभी पौराणिक मंदिर पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा.
मंत्री ने की विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
दोपहर करीब दो बजे शब्दा पंचायत के मुखिया महेंद्र साह के दरवाजे और चार बजे रहटा गांव के कृष्ण मंदिर के प्रांगण में मंत्री ने पार्टी संगठन से जुड़े लोगों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की. कई दिशा निर्देश दिया. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह साल कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन जन तक बताने का अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. इस दौरान उनके भाजपा के क्षेत्रीय विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, विकास सिंह, उमेश सिंह, प्रमुख दीपशिखा सिंह, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष (शहरी) परमानंद शर्मा ग्रामीण के अनुज मंडल, संजय पटेल, हृदय नारायण यादव, मुखिया महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
