दावते इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

दावते इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

बारसोई पवित्र रमजान माह के अवसर पर बारसोई में शुक्रवार की शाम दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश दिया. दावते इफ्तार का आयोजन समाजसेवी प्रदीप साह, पवन साह के द्वारा किया. विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता व सद्भाव की मिसाल पेश की. इफ्तार से पूर्व रोजेदारों ने देश व समाज में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी. डॉ असगर आजम, डॉ जावेद आलम, शाहनवाज आलम, मंजर आलम, फिरोज आलम, अंकित सिंह, अली हसन, पूर्व समिति सदस्य कोहिनूर, स्माइल नबी, मुशर्रफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की. आयोजकों ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सेवा व इंसानियत का संदेश देता है. ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना मजबूत होती है. अंत में सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया और क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं भाईचारे की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >