आंधी में टूटकर गिरा बिजली तार, चपेट में आये वृद्ध की मौत

आंधी में टूटकर गिरा बिजली तार, चपेट में आये वृद्ध की मौत

कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के जयंतीग्राम वार्ड संख्या 10 निवासीसुरेश चौधरी 62 वर्ष की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार खेत में आंधी के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था. जब सुरेश चौधरी खेत की आड़ से गुजर रहे थे. तभी उनका पैर बिजली तार पर पड़ गया. बिजली करंट लगते ही मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. घटना की जानकारी पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को दी. उनकी पतोहू मोनी कुमारी, पुत्री काजल देवी एवं अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. सुरेश चौधरी को अचेतावस्था में कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक सुरेश चौधरी गेड़ाबाड़ी बाजार स्थित एक किराना दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिजनों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली पोल का तार टूटकर खेत में गिर गया था. जिसकी जानकारी विभाग को नहीं दी गयी थी. इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी, पतोहू मोनी कुमारी, पुत्री काजल देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है. लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >