सौर ऊर्जा संयत्र अधिष्ठापन के लिए जागरुकता रैली निकाली

सौर ऊर्जा संयत्र अधिष्ठापन के लिए जागरुकता रैली निकाली

बरारी विद्युत उपकेन्द्र कार्यालय बरारी के कनीय विद्युत अभियंता की अध्यक्षता में आयोजित सौर संयंत्र जागरुकता रैली नगर भ्रमण करते हुए पावर हाउस में रैली का समापन किया गया. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि कुटीर ज्योति श्रेणी को छोड़कर बाकी सभी श्रेणियों में सौर संयंत्र अधिष्ठापन के लाभुक को सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जा रही है. 1 किलोवाट 30000, 2 किलोवाट 60000, 3 किलोवाट या उससे अधिक 78000 इसके अलावा कम ब्याज दर (6%) से अधिष्ठापन बैंक के द्वारा लोन भी उपलब्ध कराई जा रही है. जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देशानुसार सोलर मेला का आयोजन 16 अप्रैल को कटिहार टाऊन हॉल में किया जा रहा है. जिसमें विद्युत विभाग के पदाधिकारीगण, बैंकों के प्रतिनिधि, सौर संयंत्र अधिष्ठापन के लिए चयनित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भी रहेंगे. जिसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी जायेगी. उपभोक्ता आवेदन दे सकते हैं. जो आवेदन कर चुके हैं वो लोन के लिए भी आवेदन दे सकते हैं. उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >