बूथ स्तर व घर-घर अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराने का आह्वान
कटिहार. भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया. मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. हम सभी उसके कार्यकर्ता, उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता इस्लामी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा, घर-घर संपर्क अभियान को लेकर बूथ स्तर पर व घर-घर अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं को बताने का कार्य करेंगे. आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा में कटिहार से ऐतिहासिक संख्या सभा में पहुंचे. इसकी पूरी तैयारी सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर करने को कहा. इसके लिए आमंत्रण पत्र सभी 34 मंडलों में वितरण किया जा चुका है. आमंत्रण पत्र को उत्साह पूर्वक घर-घर जाकर वितरण करने का कार्य करें. उन्होंने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त सभी मोर्चे को विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम करने को कहा. इस अवसर पर स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख मनोज, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, लक्खी प्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
