अमृत भारत एक्सप्रेस सफलता पूर्वक परिचालन प्रारंभ

अमृत भारत एक्सप्रेस सफलता पूर्वक परिचालन प्रारंभ

कटिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस (02609) का सफलतापूर्वक परिचालन प्रारंभ किया. जिसका विधिवत उद्घाटन पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रेल सेवा उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सांसद जयंत कुमार राय एवं विधायक शिखा चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही. शुरुआत न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया.कार्यक्रम में न्यू जलपाईगुड़ी के अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित, सुगम एवं किफायती रेल यात्रा का लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >