मैट्रिक परीक्षा में अमित रंजन ने 471 अंक लाकर लहराया परचम

मैट्रिक परीक्षा में अमित रंजन ने 471 अंक लाकर लहराया परचम

-जिले में सातवां एवं प्रखंड में पहला स्थान लाकर किया नाम रोशन – पिता की अकास्मिक मौत के बाद वह खेती के साथ साथ पढ़ाई भी करता है समेली बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के जारी रिजल्ट में समेली प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्ण नगर नरैहिया के छात्र अमित रंजन प्रथम श्रेणी में 471 अंक से उत्तीर्ण होकर जिले के टॉप टेन में सातवां तथा प्रखंड में पहला रैंक लाकर प्रखंड व जिले का नाम गौरवान्वित किया है. इन्होंने गणित विषय में 100 में 98 अंक प्राप्त किया है. इसको गणित पढ़ने में काफी रुची है. छात्र अमित बचपन से ही पढ़ाई के लिए संघर्षरत रहा है. विशनीचक चांदपुर वार्ड संख्या 7 निवासी इनके पिता विश्वनाथ मंडल का करीब 9 वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया है. घर की सारी जिम्मेदारी उनकी माता सोना देवी निभा रही हैं,जबकि छात्र अमित स्वयं पढ़ाई के साथ साथ खेती-बाड़ी का भी काम करता है. छात्र अमित दो भाई एक बहन में छोटा भाई है जबकि, उनका एक बड़ा भाई राजीव एवं बहन लाडली कुमारी भी पढ़ाई करती है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी मां एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है. वह पढ़ लिखकर आईएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है. उन्होंने बताया कि पढ़ाई बहुत कठिन नहीं है बस मन लगाकर पढ़ना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >