अमन आयुष्कर ने आईएफएस परीक्षा में किया 27वां स्थान प्राप्त

अमन आयुष्कर ने आईएफएस परीक्षा में किया 27वां स्थान प्राप्त

मनिहारी मनिहारी के मुजवरटाल निवासी ओमप्रकाश तिवारी के पुत्र अमन आयुष्कर ने आईएसएस परीक्षा मे 27 वां स्थान प्राप्त किया है. प्रारंभिक पढ़ाई साहिबगंज से हुई. पूर्व सैन्य अधिकारी रह चुके है. अमन आयुष्कर ने आईआईटी दिल्ली से एमटेक और रक्षा मंत्रालय में कैप्टन रह चुके है.अमन ने सीमा पर तैनाती के दौरान वन संरक्षण का संकल्प लिया था. उनकी इस उपलब्धि से जश्न का माहौल है. प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और दृढ़ संकल्प हो तो मंजिल मिल ही जाती है. 8 मई को घोषित भारतीय वन सेवा के परिणामों में अमन ने देश भर में 27वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मनिहारी के लोगो ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >