कोढ़ा कोढ़ा अंचल के कुम्हरा गांव निवासी अरुण यादव ने अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी पर दखल संबंधी मामले में बिना जांच के गलत रिपोर्ट देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में अरुण यादव ने बताया कि वे स्व बलदेव यादव के पुत्र हैं. वर्षों से अपनी पैतृक भूमि पर खेती-बाड़ी कर जीवन यापन कर रहे हैं. कहा कि संबंधित भूमि का खतियान उनके पिता के नाम पर दर्ज है. भूमि से जुड़े नामांतरण अपील वाद संख्या 52/2024-25 में भूमि सुधार उपसमाहर्ता द्वारा दखल संबंधी जांच कराने का निर्देश दिया गया था. आरोप है कि कोढ़ा अंचल पदाधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी ने मौके पर सही ढंग से जांच किए बिना ही उनके विपक्षी दुलाल के पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी. इससे न केवल न्याय प्रक्रिया प्रभावित हुई है, बल्कि उनके अधिकारों का भी हनन हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि निष्पक्ष जांच होती, तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती. उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे मामले की पुनः स्थल जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. साथ ही उन्होंने दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है.
गलत दखल रिपोर्ट का आरोप, जांच दोबारा कराने की मांगClick to teach Gmail this conversation is not important
गलत दखल रिपोर्ट का आरोप, जांच दोबारा कराने की मांग

गलत दखल रिपोर्ट का आरोप, जांच दोबारा कराने की मांगClick to teach Gmail this conversation is not important