कोढ़ा में सभी मामलों का कर दिया गया निष्पादन

कोढ़ा में सभी मामलों का कर दिया गया निष्पादन

संशोधित खबर कोढ़ा कोढ़ा थाना में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में दस नये आवेदन प्राप्त हुए. जिन्हें मौके पर ही निष्पादित कर लिया गया. इससे पूर्व से लंबित पांच मामलों की स्थिति यथावत रही. जनता दरबार में नागरिकों की समस्याओं को सुनने व समाधान के उद्देश्य से कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. राजस्व कर्मचारी संजय सिंह, राजस्व कर्मचारी सरोज ठाकुर, पीएलभी मनखुश मिश्रा की उपस्थिति में आवेदनों की सुनवाई की गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि आम नागरिक अपनी समस्याएं बेझिझक जनता दरबार में लायें. ताकि उचित कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >