सात दिवसीय अवकाश के बाद कॉलेज प्रांगण में रही चहल-पहल

सात दिवसीय अवकाश के बाद कॉलेज प्रांगण में रही चहल-पहल

– परीक्षा प्रपत्र भरने को अंतिम दिन होने से छात्रों में ऊहा पोह, छात्रों की भीड़ कटिहार सात दिवसीय होली अवकाश के बाद शुक्रवार को महाविद्यालय खुल जाने से प्रांगण में चहल पहल रही. विभिन्न संकायों में परीक्षा प्रपत्र भरने को लेकर छात्र- छात्राओं की भीड़ रही. हालांकि इस दौरान परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए अंतिम दिन होने की वजह से कई छात्र- छात्राओं के बीच ऊहापोह की स्थिति रही. इस दौरान पूर्णिया विवि के परीक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के बाद छात्रों को राहत मिली. सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 के बैकलॉग छात्रों का परीक्षा प्रपत्र भरने की सूचना बाद में प्रकाशित करने की वजह से कई छात्र परेशान रहें. इधर सतत आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्रविष्टि को लेकर विवि की ओर जारी पत्र में बताया गया कि सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 परीक्षा की सतत आंतरिक मूल्यांकन के माक्स इंट्री के लिए सामर्थ पोर्टल पूर्व में 13 फरवरी तक के लिए खुले थे. लेकिन कई महाविद्यालयों द्वारा ससमय कार्य पूरा नहीं किया गया. छात्रहित को देखते हुए पोर्टल पुन: खोला गया है. इसके तहत 8 मार्च तक माक्स इंट्री का कार्य पूरा करने का आदेश के बाद से कॉलेज प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. इधर पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसम्बर 2025 के प्रवेश पत्र में प्राचार्य के हस्ताक्षर व मोहर लगाने के आदेश के बाद छात्रों के बीच ऊहापोह की स्थिति बढ़ गयी है. इसको लेकर छात्र डीएस कॉलेज में प्राचार्य का हस्ताक्षर व मोहर लगाने को लेकर भटकते नजर आये. इधर डीएस कॉलेज के वरीष्ट प्राध्यापक डॉ अनवर हुसैन का कहना है कि विवि की ओर से जारी पत्र के बाद से सभी निर्देश पर कार्य को जोर शोर से अंजाम दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >