– पेंडिंग कार्यों का किया गया निपटारा – क्रिसमस से पूर्व अवकाश का विवि ने जारी किया था नोटिस – सीएलसी व नामांकन को छात्रों की काउंटर पर भीड कटिहार सात दिवसीय अवकाश के बाद शुक्रवार को महाविद्यालय खुलने से छात्र व शिक्षकों की चहल पहल से कॉलेज परिसर गुलजार नजर आया. नववर्ष के दूसरे दिन कॉलेज खुलने पर काॅलेजों में पेंडिंग कार्य का निबटारा किया गया. हालांकि कई कॉलेजों में शिक्षकों की उपस्थितक कम देखी गयी. डीएस कॉलेज में सीएलसी व बाेनाफाइड प्रमाणपत्र के लिए छात्र- छात्राओं की चहल- पहल अधिक रही. शुक्रवार को करीब 20 से 25 सीएलसी छात्र- छात्राओं को उपलब्ध कराया गया. इधर केबी झा कॉलेज खुलने के बाद प्राचार्य कक्ष में शिक्षकों ने नये वर्ष में शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर कॉलेज विकास को लेकर घंटों चर्चा की गयी. करीब-करीब सभी विषय व विभाग के शिक्षकों ने कॉलेज प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर समस्या निदान के साथ कॉलेज में बच्चों की उपस्थिति किस तरीके से बढ़े इसको लेकर विचार विमर्श किया. मालूम हो कि क्रिसमस के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर के बाद से कॉलेज में अवकाश घोषित के लिए विवि से नोटिस जारी किया गया था. इस आलोक में केबी झा कॉलेज प्रबंधन व प्रशासन द्वारा 24 दिसम्बर को ही नोटिस जारी कर अवकाश घोषित किया गया था. जिसमें बताया गया था कि 25 दिसम्बर गुरूवार से 31 दिसम्बर तक क्रिसमस अवकाश के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश घोषित रहेगा. एक जनवरी 2026 गुरूवार को महाविद्यालय में नववष 2026 के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था. दो जनवरी शुक्रवार से महाविद्यालय का पठन पाठन एवं कार्यालय कार्य पूर्ववत चलने का निर्देश दिया गया था. शुक्रवार को कॉलेज खुलने के बाद कर्यालय कार्य से लेकर छात्र- छात्राओं व विवि की ओर भेजी गयी नोटिस के अनुसार कार्य शुरू किया गया. विचार विमर्श के दौरान प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, प्रो सतीशचन्द्र मिश्रा, डॉ जितेश कुमार, डॉ मिलन कुमार समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
