सांप काटने के बाद परिजन मृत सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पताल

सांप काटने के बाद परिजन मृत सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पताल

– समय पर इलाज से बची युवती की जान कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के इमली टोला गांव में गुरुवार सुबह सांप काटने की घटना से हड़कंप मच गया. 19 वर्षीय जीना खातून को मकई की थ्रेसिंग के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. परिजनों की सूझबूझ से युवती की जान बच गयी. परिजनों के अनुसार जीना खातून घर में मकई साफ करवा रही थी. इसी दौरान मकई के ढेर में छिपा जहरीला सांप अचानक बाहर निकला और उसके हाथ में काट लिया. सांप काटते ही घर में अफरा-तफरी मच गयी. सांप मारकर अस्पताल पहुंचे परिजन परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए पहले सांप को ढूंढकर मार डाला. फिर घायल जीना खातून के साथ मृत सांप को लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंच गये. समय पर मिला इलाज, खतरे से बाहर युवती सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ एके देव को परिजनों ने मृत सांप दिखाया और तुरंत इलाज शुरू करने का आग्रह किया. डॉ देव ने प्राथमिक जांच के बाद तुरंत एंटी स्नेक वेनम देकर इलाज शुरू किया. समय पर इलाज मिलने से युवती की हालत में तेजी से सुधार हुआ. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. डॉक्टर ने कहा: देरी जानलेवा हो सकती है डॉ एके देव ने बताया, सांप काटने की स्थिति में एक-एक मिनट कीमती होता है. समय पर अस्पताल पहुंचने और एंटी स्नेक वेनम मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है. सांप की पहचान हो जाए तो सही एंटीडॉट देने में आसानी होती है. चाचा बोले: सही इलाज के लिए लाए थे सांप घायल युवती के चाचा मो मकसूद आलम ने कहा, हम लोग चाहते थे कि इलाज में कोई देरी न हो. डॉक्टर सांप देखकर सही दवा दे सकें. इसलिए उसे मारकर साथ ले आये. घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई. मृत सांप को देखने के लिए मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर में लग गई. इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >