– डीएम ने स्थल का अधिकारियों से संग लिया जायजा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में बासगाढ़ा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया. अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की, बल्कि स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक निर्देश भी दिए. इस निरीक्षण दल का नेतृत्व जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया. उनके साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार, एसडीओ प्रद्युमन सिंह यादव भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा, साफ-सफाई, आवागमन, पेयजल, बिजली तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं. निरीक्षण के दौरान कोढ़ा प्रखंड के कई स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे.बीडीओ राज कुमार पंडित, सीओ संजीव कुमार, कोढ़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार शामिल थे. बासगाढ़ा मुखिया प्रीतम देवी कुशवाहा, रालोमो कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे. जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी का एक अलग ही मानवीय और सहज रूप देखने को मिला. उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उनके साथ क्रिकेट खेलकर माहौल को खुशनुमा बना दिया. डीएम को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और इस पल को उन्होंने खूब आनंद के साथ जिया.
सीएम के आगमन से पूर्व कोढ़ा में प्रशासनिक तैयारियां तेज
सीएम के आगमन से पूर्व कोढ़ा में प्रशासनिक तैयारियां तेज
