– कटिहार की मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा को लेकर तैयारी पूरी कटिहार बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी शिखर चौधरी ने शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने संबंधित कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है. सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. एसपी ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जायेगी. विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. इधर शहर की मस्जिदों एवं ईदगाहों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ईदगाह परिसरों की साफ-सफाई, नमाजियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है. शहर की बड़ी ललियाही ईदगाह में सुबह 8:30 बजे ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की जायेगी. ईदगाह कमेटी के सचिव मिस्टर ने बताया कि नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की गई है. शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जायेगी. अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद मंगल बाजार में सुबह 7:30 बजे, छोटी मस्जिद गाजा गली में 7:00 बजे, फकीर तकिया मस्जिद में 7:15 बजे, चौधरी मोहल्ला मस्जिद में 8:00 बजे तथा ड्राइवर टोला मस्जिद में सुबह 7:30 बजे नमाज होगी. जिसको लेकर पूरी तयारी कर ली गई है.
बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने संभाली कमान
Copied link
बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम-एसपी ने संभाली कमान